
ग्वालियर। मध्य प्रदेश ने दिन पर दिन अपराध के मामले बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला प्रदेश के ग्वालियर का है, जहां मोबाइल चोरी को लेकर लोगों के बीच जमकर विवाद हुआ। जिसका विडियो सोशल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, शहर के चिड़ियाघर इलाके में देर रात बीच सड़क पर मोबाइल चोरी के शक में स्थानीय लोगों और एक युवक के बीच विवाद हुआ।

बीच सड़क पर युवक को दौड़ा कर पीटा @MPPoliceDeptt @CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/ipaQTidPQl
— Pappu Farishta Journalist by birth (@pappu_farishta) January 6, 2024
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की वो मारपीट तक पहुंच गया। जिसके बाद लोगों ने युवक को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। अब इसका विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है।