चंबल में कूदा युवक, 10 घंटे से तलाश जारी नहीं मिला

कोटा। कोटा बैराज की नई पुलिया से मंगलवार उफनती चंबल में एक युवक ने छलांग लगा दी। निगम की गोताखोर टीम ने देर रात सर्च ऑपरेशन चलाया। पानी की आवक ज्यादा होने और अंधेरे के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा। आज सुबह 8 बजे करीब निगम की गोताखोर टीम रेस्क्यू के लिए रिवर फ्रंट पहुंची। रिवर फ्रंट के गेट पर सुरक्षा गार्डों ने रोक लिया। करीब आधे घंटे तक रिवर फ्रंट पर एंट्री नहीं मिली। उच्चाधिकारियों के दखल के बाद एंट्री मिली। पिछले गोताखोर की टीम 10 घंटे से युवक की तलाश में जुटी है। लेकिन युवक का सुराग नहीं लगा।
कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने बताया कि विजय वाल्मीकि (22) चंबल कॉलोनी सकतपुरा इलाके का रहने वाला था और सफाईकर्मी था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को मोहल्ले में गणपति स्थापना की गई थी। शाम को दोस्तों के साथ गणपति स्थापना में शामिल हुआ। आरती के बाद वो अकेला ही निकल गया। करीब 9 बजे के आसपास बैराज के साथ की पुलिया से चंबल नदी में कूद गया। उस वक्त बैराज के 3 गेट खुले थे, पानी का बहाव ज्यादा था। सूचना मिलते ही निगम की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची। रात को रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अंधेरा व पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू बंद कर दिया गया। आज सुबह निगम गोताखोर मोटर बोट व अन्य संसाधन लेकर रेस्क्यू अभियान के लिए पहुंचे। रिवर फ्रंट के गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने गोताखोर की गाड़ी को रोक लिया और अंदर नहीं जाने दिया। उच्चाधिकारियों के दखल के बाद रिवर फ्रंट में एंट्री मिली। निगम गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया की सुबह से रेस्क्यू अभियान चला रखा है। SDRF भी रियासतकालीन पुलिया की तरफ सर्च कर रही है अभी तक युवक का पता नहीं चला।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक