Breaking Newsपंजाबभारतराज्य

प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों की लूट, एक के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना। लुधियाना में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां आरोपियों ने व्यक्ति से प्लॉट का सौदा कर 27.22 लाख रुपए हड़प लिए, लेकिन उसका प्लॉट पर कब्जा भी नहीं दिलवाया। इस मामले में जमालपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह गिल पुत्र मुख्त्यार सिंह निवासी संत बाबा बलवंत सिंह एन्क्लेव के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पीड़ित संदीप कुमार पुत्र सूरत सिंह निवासी सावन विहार कुलिएवाल ने पुलिस को बताया कि उसने संत बाबा बलवंत सिंह नगर में 26 लाख रुपए का प्लॉट खरीदा था। इसके बदले उन्होंने रजिस्ट्री के लिए 82 हजार रुपए भी दिए थे, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने न तो उन्हें प्लॉट पर कब्जा दिया और न ही पैसे वापस किए। ऊपर से उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पुलिस ने पीड़ित को आरोपी को पकड़ने का आश्वास देते हुए मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक