राजस्थान

तिलक नगर माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया मकर सक्रांति महोत्सव

भीलवाड़ा। तिलक नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा अध्यक्ष साधना बाहेती व सचिव आभा सोमानी के नेतृत्व में क्षेत्रिय गार्डन में मकर सक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान पारम्परिक खेलकूद सितोलिया, गिल्ली डंडा, वन मिनिट गेम्स सामूहिक रूप से खेलकर हर्षोउल्लास के साथ मकर सक्रांति महोत्सव मनाया गया। खेल मंत्री उमा मुंदड़ा ने मंडल की सभी महिलाओं को तिलक कर गुड़ की रेवड़ी से मुंह मीठा कराया। संरक्षक शशिकला डाड ने बताया कि श्री राम जी भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी बहिनें अपने घर पर दीपक जलाकर दीपावली का त्योहार मनाए, सुंदर कांड, भजन-कीर्तन व हनुमान चालीसा का पाठ करें। तिलक नगर के शिव मंदिर में श्री रामलला के आगमन की खुशी में सभी सखियों ने भजन गाकर नृत्य करते हुए आनंद लिया।

अंत में भगवान को पौष बड़ा व गजक का भोग लगाया गया। तत्पश्चात सभी सदस्याओं ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। सह संरक्षक मोनिका नकलक ने बताया कि मंडल की चन्द्र कला लड्ढ़ा, उषा नकलक, सपना नकलक, सरोज पोरवाल, पुनम सोमानी, नीलम काबरा, सुनीता अजमेरा, शोभा बांगड़, दीपिका नवाल, कौशल्या काष्ट, रेखा काबरा, वर्षा काबरा, स्वाति नवाल, सुनीता तुरकिया, हंसा सोमानी, सीमा मुंदड़ा सहित कई सदस्याएं उपस्थित रही।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक