
त्रिशूर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और केरल के पूर्व मंत्री के पी विश्वनाथन का शुक्रवार को त्रिशूर के एक निजी अस्पताल में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। अनुसार छह दशक तक राजनीति में सक्रिय रहने वाले विश्वनाथन ने कांग्रेस सदस्य के रूप में राज्य विधानसभा में कुन्नम्कुलम और कोडकारा सीट का प्रतिनिधित्व किया।

उन्होंने युवा कांग्रेस के जरिये राजनीति में कदम रखा और 1967 से 1970 तक त्रिशूर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह 1972 से केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के सक्रिय सदस्य बन गए।विश्वनाथन 1977 और 1980 में कुन्नम्कुलम निर्वाचन क्षेत्र से और उसके बाद 1987, 1991, 1996 और 2001 में कोडकारा क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए।वह जुलाई 1991 से नवंबर 1994 तक करुणाकरण सरकार और सितंबर 2004 से फरवरी 2005 तक ओमन चांडी सरकार में वन मंत्री रहे।केरल विधानसभा के अध्यक्ष ए. एन. शमसीर ने विश्वनाथन के निधन पर शोक व्यक्त किया।