राजनांदगांव में समर्थन मूल्य चार हजार रुपए करने की मांग पर किसान चला रहे अभियान

राजनांदगांव। धान का समर्थन मूल्य चार हजार रुपए करने की मांग पर जिला किसान संघ द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। किसान धान की कीमत प्रति क्विंटल चार हजार रुपए एवं तेंदूपत्ते की कीमत प्रति मानक बोरा 8 हजार रुपए करने की मांग कर रहें है। इस अभियान के तहत किसानों ने जिले की सीमा बोरतलाव में प्रदर्शन किया वहीं तीनों जिलो में किसानों की बैठक कर उन्हें इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। जिला किसान संघ के प्रमुख सुदेश टीकम ने बताया कि मांग पूरी होने तक अभियान जारी रहेगा।
एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर बायोमेट्रिक सिस्टम से धान खरीदी शुरु होगी। इस समय किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। इस बार नॉमिनी भी धान विक्रय कर पाएंगे। प्रशासनिक स्तर पर तैयारी चल रही है। इधर किसान भी समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग पर अभियान चला रहें है। अभियान के मध्यम से आगामी पांच सालों में किए जाने वाले कार्यों एवं मुद्दों को तय कर चुनाव पूर्व समाज एवं राजनीतिक पार्टियों के समक्ष किसानों का घोषणा पत्र के रूप में रखा जाना है, जिसे आगे प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत द्वारा जारी किया जाएगा। किसान संघ द्वारा चुनाव पूर्व किसान ऐलान अभियान को प्रदेश व्यापी बनाने, किसान महा पंचायत रैली, सभा, एवं यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बोरतलाव बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर बाजार में नारेबाजी एवं पर्ची विवतण किया गया। सभा का संचालन मोती सिन्हा ने किया। फगुवाराम साहू, विनेक मंडावी, जसवंत गावड़े, श्यामदास मड़ावी ने भी किसान सभा को संबोधित किया।
डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल के 2 साल के धान बोनस का भुगतान कर अपना चुनावी वायदा तत्काल पूरा करने की मांग उठाई जा रही है। अभियान में भाग लेने बोरतलाव, गांधीनगर, बागरेकस कउहापानी, लालकटिंग, बोडराटोला, ठाकुरटोला, चिद्दो, अंडी, पनियाजोब, बरनारा भुनियाटोला, बुदानछपार, साल्हेटोला, खमपुरा, पीपरखार, पीटेपानी, छिन्दीजोब से किसान शामिल हुए। किसान ऐलान अभियान को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया। मांगों की पांपलेट चस्पा किया जा रहा है। साथ में फोटो लेकर सोशल मीडिया में वायरल करने की अपील की जा रही है। अन्न निर्भर किसानों के लिए न्यूनतम 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल की दर से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी। किसानों की कर्ज माफी, राज्य पोषित व्यक्तिगत फसल बीमा योजना, आवारा पशुओं से फसल सुरक्षा के लिए फसल रक्षकों की तैनाती किसानों के प्रमुख मुद्दे है। वन निर्भर किसानों के लिए तेंदूपत्ता की कीमत 8 हजार रुपर मानक बोरा, वनोपज का मालिकाना हक ग्राम सभा को देना, पेशा नियम में संशोधन कर ग्राम सभा की सर्वोच्चता पेशा कानून की भावना अनुरूप करना, तीन साल के भीतर गांव के पारंपरिक सीमा के भीतर स्थित वन को वन अधिकार मान्यता कानून अनुसार समाज को हंस्तारित करना, मनरेगा मजदूरों को न्यूनतम 250 दिनों का रोजगार एवं कलेक्टर दर भुगतान इन प्रमुख मुद्दों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक