CG-DPRTop Newsछत्तीसगढ़भारतराज्य

अधिकारी-कर्मचारियों ने ली संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ

कवर्धा। संविधान दिवस पर 26 नवम्बर को कलेक्टोरेट प्रांगण में भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का पाठन किया गया। कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौडो ने अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी। संयुक्त कलेक्टर ने संविधान में प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि भारतीय संविधान में सामाजिक, आर्थिक न्याय, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं समता आदि के अधिकार प्रदान किए गए हैं। हमें राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध रहना चाहिए। इस अवसर पर कलेक्टोरेट अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ध्रुव सहित जिला कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक