
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर मेट्रो में चोरी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ महिलाएं चोरी की घटना को अंजाम देती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तीन महिलाएं एक महिला के पीछे खड़ी दिख रही हैं। कई यूजर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि यह वीडियो राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का है। वीडियो शूट करने वाला शख्स बोल रहा है कि ‘गाइज… अभी आपलोग इनका (तीन महिलाओं का) स्कैम देखना। ये लोग दूसरों के बैग से सामान निकाल रहे हैं। ये देखो… तीनों रेड वाली आंटी (एक महिला जो लाल रंग के कपड़ों में है) के बैग से सामान निकाल रहे हैं।’
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन महिलाएं एक साथ खड़ी होकर एक अन्य महिला के पीछे खड़ी हैं। आसपास भीड़ है। ट्रेन आते ही सभी यात्री कोच के अंदर जाने लगते हैं। लाल सूट पहनी महिला ट्रेन के अंदर प्रवेश करने लगती है। वीडियो में तीनों महिलाएं भी ट्रेन के दरवाजे के करीब जाती दिख रही हैं लेकिन वो अंदर जाने के बजाय वापस स्टेशन की ओर लौट जाती है। वीडियो शूट कर रहा शख्स बोलता है कि ‘जैसे ही भीड़ होगी ये वैसे ही बैग से सामान निकाल लेंगी। देखो… निकाल लिया। निकाल लिया गाइज।’ तीनों महिलाएं ट्रेन के अंदर न जाकर स्टेशन की ओर लौट जाती हैं। हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।
कथित चोरी के इस वीडियो के वायरल होने के बाद दिल्ली मेट्रो ने भी ऐक्शन लिया है। डीएमआरसी ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो में कमेंट कर बताया कि ‘नमस्कार। आपका ट्वीट दिल्ली मेट्रो पुलिस को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दिया गया है।’
दिल्ली राजीव चौक मेट्रो में जाते समय एक महिला के बैग से चोरी करने वाले महिलाओं का गैंग कैमरे में कैद शातिराना तरीके से चारों तरफ नजर रखकर चोरी को दिया अंजाम,
सावधान हो जाएं #Delhi #delhimetro #DMRC #rajivchauk pic.twitter.com/z1N8maNI3O— Hari (@ImHari49456150) November 15, 2023