Top Newsभारत

फिल्मी गाना और हूटर बजाती कारों का काफिला…नेताजी को रील बनाना पड़ा भारी, VIDEO

आगरा: सरकार तो साड्डी अपनी है। नेताजी को यह भ्रम था। खुद को अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासंघ का प्रदेश उपाध्यक्ष बताते थे। एक रील से उनकी फिल्म पिट गई। रील में उन्होंने दबंगई दिखाई। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने दबिश देकर दबोच लिया। बताया कि प्रदेश में कानून का राज है। गाड़ी सीज कर दी। नेता का शांतिभंग में चालान कर दिया। छानबीन हुई तो पता चला कि नेता के खिलाफ दो लूट और एक चोरी का मुकदमा पहले से दर्ज है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में नेताजी एक गाड़ी में बैठे थे। बराबर में बंदूक रखी थी। गाड़ी के ऊपर दो हूटर लगे थे। पीछे तीन-चार गाड़ियों का काफिला चल रहा था। गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा था। गाड़ी में तेज आवाज में पंजाबी गाना बज रहा था। सरकार तो साड्डी अपनी है। रील नेता जी ने खुद बनवाई। गाड़ी से हीरो वाली स्टाइल में उतरे। बंदूक से हवा में गोली चलाई। यह रील उनके लिए मुसीबत बन गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुई। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने इसे गंभीरता से लिया।

छानबीन में पता चला कि रील न्यू शाहगंज निवासी अर्जुन गिर्ज की है। शाहगंज पुलिस ने दबिश देकर आरोपित नेता को पकड़ लिया। गाड़ी भी जब्त की गई। पुलिस ने गाड़ी सीज कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने एयरगन से फायर किया था। पुलिस ने एयरगन भी जब्त की है।

छानबीन में पुलिस को पता चला आरोपित अर्जुन गिर्ज के खिलाफ वर्ष 2011 में दो लूट और एक चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। शाहगंज पुलिस के अनुसार रील दोपहर के समय शाहगंज क्षेत्र में ही बनाई गई थी। रील सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट के लिए अपलोड की गई थी। लाइक और कमेंट का अंबार लगता इससे पहले नेता के हवालात में बंद होने वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।

सोशल मीडिया पर रील के चक्कर में किसी की गिरफ्तारी का ताजनगरी में यह कोई पहला मामला नहीं है। ताजनगरी में रील के चक्कर में महिला तक की गिरफ्तारी हो चुकी है। पिछले करीब चार माह में रील के चक्कर में पुलिस ने 36 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

किसी ने हाईवे पर गाड़ी से स्टंट किए थे तो किसी ने हवा में बंदूक लहराई थी। यमुनापार निवासी मां-बेटी ने तो रेलवे लाइन पर रील बनाई थी। आरपीएफ ने दोनों को पकड़ा था। एक युवक ने दरोगा की टोपी पहनकर चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठकर रील बनाई थी। उसके खिलाफ मुकदमा लिखा गया था।

एएसपी लोहामंडी ने कहा कि जांच में पाया गया कि वायरल वीडियो में देखे जा रहे व्‍यक्ति का नाम अर्जुन गिरी है। उनकी गिरफ्तारी की जा चुकी है। एयरगन बरामद की जा चुकी है। गाड़ी सीज की जा रही है। अर्जुन गिरी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक