
जापान। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, जापान के पश्चिमी तट के पास 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। एनएचके के अनुसार, इशिकावा प्रान्त में नोटो प्रायद्वीप पर 5 मीटर तक की लहरें उठने की आशंका है, और इशिकावा, निगाटा, टोयामा और यामागाटा प्रान्त में तटीय क्षेत्रों को तत्काल खाली करने के साथ सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान टाइम्स के मुताबिक, नए साल के दिन टोक्यो और कांटो क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

जापान के पश्चिमी तट के पास रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र pic.twitter.com/AiQ1yIqAAF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2024