
जांजगीर-चाम्पा। जिले में मतदान के बाद प्रत्याशी, अलग-अलग तरह से व्यस्त हैं। इसी तरह जांजगीर-चाम्पा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप, इन दिनों खेती कार्य में व्यस्त दिखाई दिए। जिसमें वे ट्रैक्टर ट्राली से धान निकालते दिख रहे हैं तो ट्रैक्टर से मिंजाई कार्य करते भी दिख रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप के अलग अंदाज के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, जिसको लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप, मूलतः किसान हैं और खेती कार्य में हमेशा लगे रहते हैं। खेतों में कार्य करना उनकी पहली पसंद है और खेती के हर काम में वे पारंगत हैं।