Top Newsभारत

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज ईडी के सामने नहीं होंगे पेश? जवाब आया

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पेशी से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को समन नोटिस का जवाब भेजा है। केजरीवाल ने इसे गैर कानूनी बताते हुए तुरंत वापस लेने को कहा है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उन्हें चार राज्यों में चुनाव प्रचार से रोकने के लिए भाजपा के कहने पर नोटिस भेजा गया है। केजरीवाल के जवाब से माना जा रहा है कि वह आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल का गुरुवार को मध्य प्रदेश जाने का प्लान है। वह सिंगरौली में पार्टी की उम्मीदवार रानी अग्रवाल के नामांकन में शामिल हो सकते हैं। केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ सिंगरौली जा सकते हैं। रानी अग्रवाल आम आदमी पार्टी की मध्य प्रदेश में संयोजक भी हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी को भेजे जवाब में कहा, ‘समन का नोटिस अवैध और राजनीति से प्रेरित है। नोटिस भाजपा के इशारे पर भेजा गया है। नोटिस यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया है कि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाने में असमर्थ रहूं। ईडी को तुरंत नोटिस वापस लेना चाहिए।’ मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक