
रायगढ़ | शहर के जेलपारा प्रगति नगर निवासी रिंकू मंडल(34) अपने साथी के साथ कैटरिंग के काम की रिकवरी के लिए बगीचा जा रहा था। पत्थलगांव के समीप अनियंत्रित होकर दोनों बाइक से गिर गए। सूचना के बाद 112 से द्वारा दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। गंभीर चोट लगने के कारण रायगढ़ रेफर कर दिया।

जहां रिकू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल युवक का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों की युवक शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र के हैं। हॉस्पिटल की सूचना के बाद चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग दर्ज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।