शादी का झांसा देकर नाबालिग को बनाया बंधक, केस दर्ज

उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र में रहने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने घर में बंद कर दिया। युवक की मां तीर्थयात्रा से घर लौटी तो उसने भी अपने पुत्र के खिलाफ बयान देने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी दसवीं कक्षा की छात्रा है।
अभिमन्यु नामक युवक उसे 10 सिंतबर को रास्ते में मिला था। जहां उसने किशोरी काे शादी का झांसा दिया और अपने साथ रिक्शा में बैठाकर घर ले गया। किशोरी को घर में बंद कर ताला लगाकर चला गया। इस दौरान उसकी मां तीर्थ यात्रा पर गई थी। दो दिनाें बाद जब उसकी मां वापस आई तो उसने किशोरी के बारे में पुत्र से पूछताछ की थी। इसके अगले दिन किशोरी को उसके स्वजन ने अभिमन्यु के घर से छुड़वाया था। मामले में महाकाल पुलिस को शिकायत की गई थी। पुलिस ने आरोपित मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक