Top Newsभारतवीडियो

ताजमहल में सुरक्षा बढ़ाई गई, त्योहार सीजन को देखते पुलिस विभाग अलर्ट पर

यूपी। ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसकी सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस मुस्तैदी के साथ चेकिंग अभियान चला रही है। ताजमहल पर हर आने जाने वाले पर्यटक की तलाशी ली जा रही है। उसके बाद ही उनको प्रवेश दिया जा रहा है। क्यूआरटी लगातार हर बैरियर पर चेकिंग कर रही है। ताज की सुरक्षा में लगी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। आपको बता दें आगरा समेत पूरे उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। पुलिस को हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। यलो जोन से लेकर रेड जोन तक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सघन चेकिंग के बाद ही ताजमहल में आने वाले पर्यटकों को प्रवेश दिया जा रहा है।

सैयद अरीब अहमद (एसीपी ताज सुरक्षा आगरा) ने कहा, “केरल में विस्फोट और आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए ताज महल की सुरक्षा में जांच बढ़ाई गई है।……पहले से जनसंख्या में भी वृद्धि की गई है।..हम संदिग्धों पर भी निगाह रखे हुए हैं इसे भी हम ताजमहल के आसपास से हटा रहे हैं।”


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक