उत्तर प्रदेशभारतराज्य

Deoria : जमीन विवाद में महिला की पीटकर हत्या

देवरिया। देवरिया जिले में महुआडीह थानाक्षेत्र के समोगर गांव के फुलवरिया टोला पर रविवार की देर रात जमीन को लेकर दो पटीदारों के बीच जमकर ईंट पत्थर चला। इसमें मदीना खातून की पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं उसका पति, ननदोई और बहन गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया। गांव में पुलिस बल तैनात है।महुआडीह थानाक्षेत्र के समोगर गांव के फुलवरिया टोला पर स्व मुर्तुजा के दो बेटे हैं। अलीहसन और नूर मुहम्मद हैं। इसमें अलीहसन की भी पहले मौत हो चुकी है। मुर्तुजा अपनी मृत्यु से पहले छोटे बेटे की पत्नी आमिना के नाम से अपना कुल 32 कट्ठा खेत बैनामा कर दिया।

स बात की जानकारी बड़े बेटे को हुई तो आपस में विवाद हो गया। आगे चलकर पंचायत के बाद आमिना ने आठ कट्ठा खेत मदीना के नाम से वापस बैनामा कर दिया। उसके बाद दोनों पक्षों में घर व अन्य बाकी जमीन के बंटवारे को लेकर आए दिन विवाद शुरू हो गया। मुर्तुजा की बेटियां और दामाद यहीं रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: सड़क हादसे में टेंपो में दबा चालक, गैस कटर की मदद से निकाला गया शव
रविवार की रात को अलीहसन और नूर मोहम्मद के परिवार के बीच दरवाजे पर चल रहे रास्ते का फोटो खींचने को लेकर विवाद हो गया। फोटो अलीहसन का दामाद सिराजुद्दीन खींच रहा था। दूसरे पक्ष ने मना किया। इसी बात को लेकर ईंट पत्थर चलने लगा। इसमें दोनों तरफ से लोग घायल हुए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंपो से अलीहसन के पक्ष को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां देर रात मदीना की मौत हो गई। बाकी सेराजुदीन, शमशाद और उसकी पत्नी कुलसुम को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां सिराजुद्दीन की हालत गंभीर है। मौके पर रात को सीओ श्रीयेश त्रिपाठी ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया

नोट – खबरो के अपडेट के लिए जनता से रिश्ते पर बने रहें।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक