गोवर्धन पूजा, यहां जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त

ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार दिवाली पांच दिनों तक चलता है, जो धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज पर समाप्त होता है। कल देशभर में दिवाली मनाई गई, जिसके बाद गोवर्धन पूजा का त्योहार आता है. पंचांग के अनुसार गोवर्धन पूजा का त्योहार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है.

यह त्यौहार दिवाली के अगले दिन आता है जिसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस शुभ दिन पर गोवर्धन पर्वत, भगवान श्री कृष्ण और गाय माता की विधिवत पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। गोवर्धन पूजा के दिन लोग अपने घर के आंगन में या घर के बाहर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाते हैं और उसकी पूजा करते हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग भी लगाया जाता है। इस बार गोवर्धन पूजा को लेकर असमंजस की स्थिति है, इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि इस बार गोवर्धन पूजा कब मनाई जा रही है।
गोवर्धन पूजा की तिथि-
पंचांग के अनुसार इस वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 13 नवंबर, सोमवार को दोपहर 2:56 बजे से शुरू हो रही है और यह तिथि अगले दिन यानी 14 नवंबर को दोपहर 2:36 बजे समाप्त होगी. ऐसे में गोवर्धन पूजा का त्योहार 14 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा.
गोवर्धन पूजा का शुभ समय-
आपको बता दें कि 14 नवंबर, मंगलवार को गोवर्धन पूजा का शुभ समय सुबह 6 बजकर 43 मिनट से 8 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. इस शुभ समय में पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।