मंत्रियों के विभाग का हुआ बंटवारा, देखें लिस्ट

भोपाल। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज मप्र की मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया। दिल्ली में वरिष्ठ नेतृत्व से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन लेने के बाद सीएम यादव में आज शाम राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभई पटेल से मुलाकात की और उन्हें मंत्रियों के विभागों की सूची सौंपी। भोपाल से लेकर दिल्ली से सबके जेहन में एक ही सवाल था कि सीएम मोहन किस मंत्री को कौन सा पोर्टफोलियो यानि विभाग सौंपते हैं। अब स्थिति साफ़ हो गई हैं।

मंत्रियो को मिले ये विभाग-
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव- जनसंपर्क, वित्त, वाणिज्य कर, जेल, विमानन एवं अन्य ऐसे विभाग जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं हैं।
1- जगदीश देवड़ा- गृह मंत्रालय
2- राजेंद्र शुक्ला- स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा
कैबिनेट मंत्री-
3-कैलाश विजयवर्गीय- नगरीय विकास, विधि एवं विधायी, संसदीय कार्य
4- प्रहलाद पटेल- पंचायत एवं ग्रामीण
5- राकेश सिंह- लोक निर्माण
6- विजय शाह- सहकारिता
7- एदल सिंह कंसाना- किसान कल्याण
8- प्रदुम्न सिंह तोमर- स्कूल शिक्षा
9- तुलसी सिलावट- जल संसाधन
10- गोविंद सिंह राजपूत- पीएचई
11- विश्वास सारंग- वन एवं परिवहन
12- इंदर सिंह परमार- तकनीकी शिक्षा उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास
13- उदय प्रताप सिंह- उच्च शिक्षा
14- करण सिंह वर्मा- राजस्व
15- नारायण सिंह कुशवाहा- उद्यानिकी
16- संपतिया उईके- जनजातीय कार्य
17- निर्मला भूरिया- महिला बाल विकास
18- नागर सिंह चौहान- खेल एवं युवक कल्याण, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम
19- चैतन्य कश्यप- उद्योग एवं योजना आर्थिक सांख्यिकीय
20- राकेश शुक्ला- आईटी, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)-
19- कृष्णा गौर- पर्यटन एवं गैस राहत
20- धर्मेंद्र लोधी- श्रम
21- दिलीप जायसवाल- खाद्य नागरिक आपूर्ति
22- गौतम टेटवाल- ऊर्जा
23- लेखन पटेल- मत्स्य विभाग
24- नारायण पवार- सामान्य प्रशासन
राज्यमंत्री-
25- राधा सिंह
26- प्रतिमा बागरी
27- दिलीप अहिरवार
28- नरेन्द्र शिवाजी पटेल
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये संभावित सूची हैं।