ऋण हड़पने वाला आरोपी ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

ऊना। प्राइवेट फाइनांस कंपनी के ब्रांच मैनेजर को लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में ऊना पुलिस ने चंडीगढ़ से पकड़ा है। आरोपी रहीश कुमार निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार करके पुलिस ऊना लाई है जहां उसको अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ऊना में एक निजी फाइनांस कंपनी के ऑफिस में ब्रांच मैनेजर के तौर पर कार्यरत था। क्षेत्र की महिलाओं को तरह-तरह के लोन देने के लिए उसने संपर्क किया और उनके दस्तावेज हासिल करके हस्ताक्षर भी करवा लिए लेकिन महिलाओं के नाम पर लोन स्वयं हड़प लिया। लगभग 4 लाख रुपए की राशि महिलाओं तक नहीं पहुंची और आरोपी फरार हो गया।
