चुन्नी से गला घोटकर महिला की हत्या

मेरठ। लोहियानगर थानाक्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में आज सुबह एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के में काशीराम कॉलोनी में महिला की चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया। सूचना पर लोहिया नगर थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल मोर्चरी भिजवा दिया।
पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस के मुताबिक ढबाई नगर निवासी महिला रेशमा(35) का निकाह सद्दीकनगर निवासी महबूब के साथ पांच वर्ष पहले हुआ था। निकाह के बाद से ही दोनों में आए दिन झगड़ा रहता था। महिला के परिजनों ने दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है। पति महबूब से महिला के दो बच्चे भी हैं। गुरुवार सुबह दोनों में फिर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद पति ने चुन्नी से गला घोटकर पत्नी रेशमा की हत्या की दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि पति महबूब से महिला की दूसरी शादी है। पहले पति से उसकी तलाक हो गया था। उससे भी तीन बच्चे हैं। महिला के भाई आसिफ ने थाने में हत्या की तहरीर है। वहीं सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी पति की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक