शरद पूर्णिमा पर ग्रहण का साया सूतक लगने से पहले करें इन चीजों का दान

ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या की तिथि को बेहद ही खास माना जाता है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है अभी आश्विन मास चल रहा है और इस माह में पड़ने वाली पूर्णिमा बेहद खास है जो कि शरद पूर्णिमा के नाम से जानी जा रही है इस बार शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को पड़ रही है। जो कि माता लक्ष्मी की साधना आराधना का उत्तम दिन है।

इस दिन भक्त माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधि विधान से पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं मान्यता है कि ऐसा करने से देवी की अपार कृपा बरसती है लेकिन ज्योतिष अनुसार इस साल की शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। यानी इस वर्ष शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। ऐसे में ग्रहण दोष से बचने के लिए आप सूतक काल के आरंभ से पहले कुछ खास चीजों का दान करके चंद्र दोष से मुक्ति पास सकते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से कुंडली का कमजोर चंद्रमा भी मजबूत होकर शुभ फल प्रदान करता है तो आज हम आपको इन्हीं के बारे में बता रहे हैं।

चंद्र ग्रहण का समय—
पंचांग के अनुसार 28 अक्टूबर को पूर्णिमा तिथि के साथ ही चंद्र ग्रहण लग रहा है शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर की सुबह 4 बजकर 17 मिनट से आरंभ होकर देर रात 1 बजे तक रहेगी। वही चंद्र ग्रहण देर रात 1 बजकर 6 मिनट से 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इसका सूतक काल 28 अक्टूबर की दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से आरंभ हो जाएगा। जो कि चंद्र ग्रहण के समापन के साथ ही खत्म होगा।

इन चीजों का करें दान—
ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने व कुंडली के चंद्र दोष से मुक्ति पाने के लिए आप शरद पूर्णिमा के दिन सूतक काल से पहले केले का दान गरीबों व जरूरतमंदों को करें ऐसा करने से चंद्र दोष दूर हो जाता है और कुंडली का चंद्रमा भी मजबूत होकर शुभ फल प्रदान करता है। इसके अलावा आप इस दिन सेब का भी दान कर सकते हैं ऐसा करने से लाभ मिलता है। शरद पूर्णिमा पर अमरूद का दान भी उत्तम माना जाता है इससे चंद्रमा के शुभ फल में वृद्धि होती है।

 

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक