जेठ और ग्रामीण पर दुष्कर्म का मुकदमा

बागेश्वर। महिला ने जेठ और गांव के एक अन्य व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता चार वर्ष पूर्व की घटना से परेशान है। कमेड़ीदेवी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि अगस्त 2019 में उनके पति एक मामले में जेल में थे। वह पशुओं को चराने जंगल जाती थी। वहां गांव का एक व्यक्ति भी पशुओं को चराता था। उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
उसके बाद उसका जेठ भी बुरी नजर रखने लगा। उसने भी दुष्कर्म किया। उसके पति को इसके बारे में जानकारी मिल गई। घटना के दिन से वह काफी परेशान है। वर्तमान में उसका पति प्राइवेट नौकरी के लिए बाहर रहते हैं। थानाध्यक्ष कांडा मनवर सिंह ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। शीघ्र आरोपितों को गिरफ़्तार किया जाएगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक