अंक ज्योतिष, 12 नवंबर 2023

मूलांक 1- आज मूलांक 1 वालों की करीबी दोस्तों और प्रियजनों से आपकी मुलाकात होगी। कामकाज में लाभ बढ़ने के संकेत हैं। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कला में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे।

मूलांक 2- मूलांक 2 वाले जातक आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार में सावधानी बरतें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। अनुभव आपको काम पूरा करने में मदद करेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी। आप नतीजों से उत्साहित होंगे।

मूलांक 3 – आज मूलांक 3 वालों का करियर, कारोबार में प्रदर्शन बेहतर होगा। आर्थिक विषयों पर फोकस रहेगा। आपको समाज में सम्मान मिलेगा। नये लोगों से तालमेल बनेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

मूलांक 4 – आज मूलांक 4 वालों को सहज कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। आप नतीजों से उत्साहित होंगे। मित्र विश्वसनीय रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कारोबार का विस्तार हो सकता है।

मूलांक 5 – आज मूलांक 5 वाले जातक अपने करियर और बिजनेस पर ध्यान देंगे। संपर्क का लाभ मिलेगा। व्यक्तित्व आकर्षक होगा और मित्र बनेंगे। सहयोग जारी रहेगा। रिश्ते में स्पष्टता आएगी। पॉजिटिविटी बढ़ेगी। कई एक्टिविटीज में आपकी रुचि बढ़ेगी।

मूलांक 6- आज मूलांक 6 वाले लोग विचार-विमर्श में सफल रहेंगे। सफलता का एहसास होगा। आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन परेशान रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।

मूलांक 7- आज मूलांक 7 वाले पर्सनल मैटर्स में प्रभावी रहेंगे। परिवार में सुख-संपदा बढ़ेगी। रिश्तों में सुधार आएगा। प्रोफेशनल मामलों में सोच-समझकर काम करना होगा। लाभ का प्रतिशत सामान्य रहेगा। नई शुरुआत में जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मूलांक 8 – आज मूलांक 8 वालों को अपने क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। समय पर लक्ष्य पूरा करें। धैर्य और विश्वास रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद या झगड़ों आदि से बचें। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 9 – आज मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन अच्छा है, लक्ष्य पूरे होंगे। व्यावसायिक उपलब्धि हासिल हो सकती है। सौभाग्य प्रबल रहेगा। मामले पक्ष में रहेंगे। आज आपको बड़े प्रयासों पर फोकस बनाए रखना होगा। नतीजे बेहतर होंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक