विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सीएम आवास के बाहर किया प्रदर्शन

करनाल। 2024 के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे प्रदेश भर के कर्मचारी अब अपनी लंबी पड़ी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज कर दिया है। वहीं आज भी प्रदेश भर से विभिन्न विभागों से जुड़े पार्ट 2 के कर्मचारियों ने करनाल में मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन भी सौंपा। वहीं प्रदर्शन करने पहुंचे कर्मचारियों ने कहा प्रदेश में अलग-अलग विभागों में 7500 के करीब पार्ट 2 के कर्मचारी अलग-अलग विभागों में पिछले 10-से 15 सालों से कार्यरत है। पहले भी हम समय-समय पर अपनी मांगों को लेकर सरकार को अवगत करा चुके हैं, लेकिन सरकार हमारी मांगों पर कोई भी गौर नहीं कर रही।
जो कर्मचारी मेरिट और विज्ञापन के माध्यम से और प्रेक्टिकल टेस्ट देकर विभागों में लगे हुए हैं। पुणे भी सरकार पक्का नहीं कर रही, पड़ोसी राज्यों हिमांचल में 1 साल बाद पॉलिसी रिवाइज होती है। जिन कर्मचारियों को 2 साल हो जाते हैं। वह कर्मचारी खुद ब खुद पक्के हो जाते हैं। कर्मचारियों ने कहा अभी पंजाब सरकार ने भी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया है, उन्होंने कहा हम प्रदेश सरकार से मांग करते हैं। सभी पार्ट 2 कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का किया जाए। पार्ट 2 के कर्मचारी सरकार से कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिलहाल अब देखने वाली बात यह होगी कि सरकार कब तक पार्ट 2 के कर्मचारियों की मांग को पूरा करती है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक