आनाज मंडी में उमड़ी किसानों की भीड़

गोहाना। शहर में जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में धान की अधिक आवक होने के बड़ी संख्या में वाहनों का जमवाड़ा लग गया है। जिसके चलते मंडी के साथ जींद-महम रोड के पश्चिमी मिनी बाईपास और जींद रोड पर कई किलो मीटर लम्बा जाम लग गया। बाईपास पर लगभग दो से तीन किलोमीटर लंबाई में वाहनों की लाइनें लग गईं हैं। यह जाम लगभग पांच घंटे तक लगा रहा। धान लेकर आए सैकड़ों किसानों के ट्रैक्टर-ट्रालियों के बीच में दूसरे वाहन भी फंस गए। पूरा दिन पुलिस कर्मचारी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए मशक्कत करते रहे।

नई अनाज मंडी में दो सप्ताह से धान की आवक अधिक हो रही है। मंडी में इस समय रोजाना लगभग 80 हजार क्विंटल धान आ रहा है। आढ़ती एसोसिएशन ने किसानों के लिए सुबह पांच बजे से शाम चार बजे तक फसल लेकर आने के लिए समय निर्धारित कर रखा है। रात को दिन में खरीदी गई फसल का उठान करवाया जाता है। मंगलवार तडक़े तीन बजे से ही किसान गांवों से ट्रैक्टर-ट्रालियों में धान लेकर पहुंचना शुरू हो गए। सुबह 9 बजे तक मंडी के बाहर जींद रोड और पश्चिमी मिनी बाईपास फसल से भरे वाहनों की लाइनें लग गई। दिन में वाहनों की लाइनें लंबी होती चली गई।

फसल से भरे वाहनों की मंडी से लेकर बाईपास के महम मोड़ तक लाइनें लग गईं। जींद रोड पर मंडी से लेकर रेलवे के फ्लाईओवर से पीछे से वाहनों की लाइन लग गई। ट्रैक्टर-ट्रालियों के बीच में दूसरे वाहन भी फंस गए। लाइन में लगने के बाद किसान मंडी तक दो से तीन घंटे के बाद पहुंच पाए। बाईपास की दोनों लेनों में वाहनों की लाइनें लगी नजर आईं। शहर थाना गोहाना की पुलिस सुबह और पूरा दिन यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में लगी रही। जाम में फंसे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक