अंक ज्योतिष, 12 अक्टूबर 2023

मूलांक 1- मूलांक 1 वालों को आज उन्हें परिवार पर फोकस बढ़ाने की जरूरत है। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। करियर कारोबार उम्मीद के मुताबिक फल प्रदान करेगा। आप पेशेवरों से सलाह लेंगे और कामकाज में सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियों का आगमन होगा।

मूलांक 2- मूलांक 2 वाले आज अपने कार्यों को गति प्रदान करें। वित्तीय सफलता पर ध्यान दें। अच्छी आमदनी के साथ खर्च और निवेश बढ़ेगा। लाभ का व्यापार पॉजिटिव रहेगा। आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। यात्रा पर जा सकते हैं।

मूलांक 3- आज मूलांक 3 वालों को सावधानी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। आप अपने प्रयासों में गति लाएं। आपका ध्यान लक्ष्य पर होना चाहिए। आर्थिक प्रयासों में सफलता हासिल होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपका मनोबल बना रहेगा। आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

मूलांक 4- मूलांक 4 वालों का आज पर्सनल मामलों पर नियंत्रण बना रहेगा। घरेलू मोर्चे पर अच्छा दिन है क्योंकि परिवार और दोस्त खुश रहेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मूलांक 5- आज मूलांक 5 वालों को अपनी प्रोफेशनल मीटिंग में आपको सफलता मिलेगी। निजी मामलों में भी सफल होने की संभावना है। आपको सहकर्मियों और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर ज्यादा समय देने का प्रयास करें। पर्सनैलिटी पर फोकस बढ़ा सकते हैं।

मूलांक 6- आज मूलांक 6 वाले लोग कार्यस्थल की जिम्मेदारियों से अपनी पर्सनल लाइफ को प्रभावित न होने दें। आप परिवार के सदस्यों और पार्टनर उत्साह के साथ मिलेंगे। कम महत्वपूर्ण बातों को इग्नोर करने की कोशिश करें। व्यापार में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दूसरों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

मूलांक 7- आज मूलांक 7 वाले जातक अपनी कार्यशैली में सुधार करके सभी को प्रभावित करेंगे। उच्चाधिकारियों की प्रशंसा मिल सकती है। अपने बड़ों की बात गंभीरता से सुनें। आज कोई आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

मूलांक 8- आज का दिन मूलांक 8 के जातकों के लिए सफलता की कहानी लिखने जा रहा है। आज आप उड़ान भरने में सफल हो सकते हैं। करियर में सफलता मिल सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों में गति आएगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

मूलांक 9- आज मूलांक 9 वाले जातक अपने लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखें। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। बहस में न पड़ें। निजी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। सही अवसर का इंतजार करें। अनुभव से सीखे गए सबक का लाभ उठाएं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक