भारतराजस्थानराज्य

शीतलहर की चपेट में, जयपुर सहित कई जिलों में छाया घना कोहरा

जयपुर। शीतलहर और कोहरे के कारण प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आने वाले दिनों में और अधिक कोहरे की चेतावनी दी है। कोहरे के चलते विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है जिससे आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। हाईवेज पर कोहरे का असर और भी ज्यादा देखा जा रहा है जिसके चलते दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। ट्रेन अपने तय समय से काफी देरी से चल रही हैं और हवाई यात्रा पर भी इसका असर आ रहा है।

ठंड के चलते दिन के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। अलवर में दिन के अधिकतम तापमान में 7.2 डिग्री की गिरावट आई है। जिससे यहां दिन का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री रह गया है। कोटा में दिन के तापमान में 8.8 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। जयपुर में 1.5 डिग्री, गंगानगर में 8.4 डिग्री, चूरू में 4.5, बीकानेर में 6.6 डिग्री दिन के तापमान में कमी आई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक