Breaking Newsभारतराज्यहिमाचल प्रदेश

भाजपा ने पालमपुर में लिया था मंदिर का संकल्प

पालमपुर। भाजपा द्वारा 34 वर्ष पहले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण का अचानक संकल्प लेकर सबको आश्चर्य चकित कर दिया था। नौ से 11 जून 1989 को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की की बैठक पालमपुर के ऐतिहासिक रोटरी भवन में हुई थी। इस अधिवेशन में अचानक यह प्रस्ताव पास करके सबको हैरान कर दिया था। उन ऐतिहासिक पलों के चश्मदीन गवाह बने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने उसी रोटरी भवन में शनिवार के दिन उन पलों को अद्भुत क्षण करार देते हुए आनंद के आंसू आंखों में भरते हुए अधिवेशन के हर पल को पत्रकारों के साथ साझा किया।

शांता कुमार के अनुसार 500 वर्ष के गुलामी के इतिहास में राम मंदिर के निर्माण की कोशिश से जारी रही। राम भक्त गोलियां खाते रहे शहीद होते रहे तथा आगे बढ़ते रहे। 22 जनवरी को 500 साल के बाद प्रभु राम के मंदिर का कार्य पूरा होने से देश के 40 करोड लोगों की भावनाएं जुड़ी है। माहौल राममय हो गया है। इस प्रस्ताव की जानकारी पार्टी के कुछ गिने चुने नेताओं को ही थी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, विश्व चक्षु, विक्रम शर्मा, पालमपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, विनय शर्मा, एडवोकेट अरविंद शर्मा, महामंत्री राजकमल, राजेश रानू तथा संजय कपूर इत्यादि विशेष रूप से उपस्थित है।

पालमपुर में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के हर पल को याद करते हुए शांता कुमार कई बार भावुक हुए। शांता कुमार ने बताया कि किस प्रकार पालमपुर में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का फैसला हुआ था और किस तरह कार्यकर्ताओं ने बैठक को सफल बनाने में कोई कमी नहीं रखी थी। बैठक में पहुंचे कम ही लोगों को जानकारी थी कि पालमपुर में एक ऐसा प्रस्ताव पारित होने वाला हे जिसके बाद प्रदेश में भी भाजपा एक नई उड़ान भरेगी। कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए शांता कुमार ने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के मित्रों ने प्रभु राम भगवान को फर्जी व काल्पनिक कहकर महापाप किया है। यह पाप कभी नहीं धूल सकता है। अब लोकसभा के चुनाव में भी कांग्रेस की अच्छी खासी धुलाई होगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक