पत्नी का बैग टाँगे सड़को पर टहलते दिखे Nick Jonas

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जब भी साथ नजर आते हैं तो अपने फैंस को कपल गोल्स देते हैं। दोनों हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं। वे एक दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं और हर कदम पर साथ निभाते हैं। प्रियंका न्यूयॉर्क में ‘जोनास ब्रदर्स’ कॉन्सर्ट में शामिल हुईं। जहां वह अपने पति को चीयर करते हुए इमोशनल हो गईं। इसके बाद वह पति और बेटी मालती के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर सैर करती नजर आईं। इस दौरान निक ने अपनी पत्नी का पर्स पकड़ा हुआ था और इसे देखने के बाद उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पति निक जोनास के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं और खुद को भाग्यशाली बताया। उन्होंने दौरे की शुरुआत पर अपने पति को बधाई दी। साथ ही पूरी टीम को धन्यवाद भी कहा। इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। इस वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती को गोद में लिया हुआ है। वहीं, निक ने अपनी पत्नी का पर्स गले में लटका रखा है। दोनों न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूम रहे हैं।
इस समय प्रियंका चोपड़ा बिजी शेड्यूल और मां बनने के बीच सब कुछ अच्छे से बैलेंस कर रही हैं। वह शूटिंग भी करती हैं और अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हैं। जनवरी 2022 में प्रियंका और निक मालती के माता-पिता बने। मालती का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार पर्दे पर ‘सिटाडेल’ वेब सीरीज और रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘लव अगेन’ में नजर आई थीं। अभिनेत्री फिलहाल ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें जॉन सीना भी हैं। अफवाहें हैं कि प्रियंका ने बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ से कदम पीछे खींच लिया है। हालांकि, लेखिका रीमा कागती ने पुष्टि की है कि फिल्म में प्रियंका, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ होंगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक