आगरा : महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर की घिनौनी हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक महिला मजदूर को गेस्ट हाउस में ले गया। वहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर घिनौनी हरकतें की अश्लील वीडियो बनाया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने सात अक्तूबर को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह सिकंदरा क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करती है। तीन माह पूर्व फैक्ट्री में साथ काम करने वाला एक मजदूर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ एक गेस्ट हाउस में ले गया।

आरोप है कि वहां उसने नशीला पदार्थ पिलाकर छेड़छाड़ की, अश्लील वीडियो बना लिया। पति व रिश्तेदारों के पास वीडियो भेज दिए। पुलिस ने महुआ खेड़ा निवासी सत्यवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बृहस्पतिवार सुबह चौकी इंचार्ज बिचपुरी अनुज कुमार ने आरोपी सत्यवीर को वैष्णो धाम कॉलोनी से गिरफ्तार किया।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक