Breaking NewsTop Newsदिल्ली-एनसीआरभारतमध्य प्रदेशराज्य

एमपी में पकड़ाया बांग्लादेशी युवक, केस दर्ज

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बांग्लादेशी युवक को पकड़ा गया है। वह नकली दस्तावेज के सहारे जबलपुर में कई सालों से रह रहा था। बताया जा रहा है कि साल 2009 में आरोपी अपने परिजनों के साथ एमपी आया था। फिलहाल पुलिस युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी हुई है। मामला जिले के ग्वारीघाट थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेशी युवक रपन विश्वास (30) साल 2012 से जबलपुर में रह रहा था। रपन ने जबलपुर में रहकर अपना फर्जी दस्तावेज तैयार करवाया। उसने आधार कार्ड, पेन कार्ड बनाया और भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन किया। इस दौरान जांच पड़ताल की गई।

जिसमें उसके बांग्लादेशी होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। ग्वारीघाट पुलिस नेहरू खंडाते ने बताया कि, आरोपी का कहना है कि वह 2009 में वीजा के जरिए भारत में प्रवेश किया। इसके बाद मध्य प्रदेश के पन्ना जिले गया और सिवनी जिले होते हुए 2012 में जबलपुर के ग्वारीघाट में रहने लगा था। जहां रहते हुए उसने आधार कार्ड, पेन कार्ड बनाया था। पुलिस के मुताबिक, जब रपन ने इंडियन पासपोर्ट के लिए आवेदन किया तो पता चला कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है। वब जबलपुर में साल 2012 से छिपकर रह रहा था। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है। ग्वारी घाट थाना पुलिस बांग्लादेशी युवक से पूछताछ कर रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक