Top Newsभारत

डीआरडीओ कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

बेंगलुरु: कर्नाटक के कल्लारपे गांव में 24 वर्षीय डीआरडीओ कर्मचारी अपने आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान मंगलुरु शहर के नजदीक कल्लारपे गांव के निवासी भरत कल्लारपे के रूप में की गई। आरोप है कि उसने बुधवार देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने बताया कि कल्लारपे दो महीने पहले अस्थायी आधार पर डीआरडीओ हैदराबाद इकाई में शामिल हुआ था।

एक सप्ताह पहले ही वह अपने पैतृक गांव लौटा था। कल्लारपे ने इस्तीफा दिया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया था। पीड़ित को गुरुवार को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) से फोन आया और अगले दिन उसे फांसी पर लटका हुआ पाया गया। पुत्तूर ग्रामीण पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक