पूर्व विधायक के बेटे और बहू से हुई मारपीट, केस दर्ज

कुरूद। छत्तीसगढ़ के कुरुद में रविवार सुबह कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम मरौद गांव में भाजपा नेता के घर घुसकर 8 से 10 लोगों ने लाठी से जमकर मारपीट की। जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए धमतरी मसीही अस्पताल लाया गया जहां पर चंद्रशेखर गोस्वामी की मौत हो गई। पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह मरीद में रॉड और लाठी से लैस 8 से 10 लोगों ने पूर्व विधायक सोमप्रकाश गिरी के बेटे भाजपा नेता चंद्रशेखर गिरी गोस्वामी के घर में घुसकर उसके और पत्नी अर्चना गोस्वामी जमकर मारपीट। मारपीट में घायल पति-पत्नी को धमतरी मसीही हॉस्पिटल लाया गया जहां चंद्रशेखर गिरी गोस्वामी की मौत हो गई। मृतक की घायल पत्नी का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक की घायल पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि, हमला करने वालों में उनके दो देवर और उनके साथ कई बाहरी लोग शामिल थे।

मृतक की घायल पत्नी अर्चना गोस्वामी ने पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता की हत्या के बाद कुरूद थाना के बाहर भाजपाइयों ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आसपास के लोगों ने बताया कि, पारिवारिक विवाद के चलते मृतक का उसके भाइयों से पहले भी झगड़ा हो चुका था। फिलहाल आला अधिकारी कुरूद थाने में पहुंचकर मामले की छानबीन और तफ्तीश कर रहे हैं। आपको बता दें कि मृतक चंद्रशेखर गोस्वामी भाजपा के नेता थे। उनके पिता सोमप्रकाश गिरी गोस्वामी पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक