आज इन जिलों में बारिश

झारखंड : झारखंड के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार को रांची सहित राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानि 4 नवंबर को भी राज्य में बारिश के आसार हैं। इसके बाद बादल छट जाएंगे और मौसम साफ होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। आज झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, गुमला, रांची, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिले में गरज के साथ बारिश होने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया।
