आज़ादी के दिन होगा ह्रितिक रोशन की Fighter का जलवा, लीड एक्ट्रेस ने जारी किया अपडेट

मुंबई | अगला साल यानी 2024 बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस साल कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फाइटर’ की घोषणा 10 जनवरी 2021 को की गई थी। तब से दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एक्शन-थ्रिलर फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे। हाल ही में दीपिका ने फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘फाइटर’ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा होने वाला है, जिसे खुद दीपिका और ऋतिक ने सोशल मीडिया पर अपडेट किया है। दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। तस्वीर पर ‘स्पिरिट ऑफ फाइटर’ के साथ स्वतंत्रता दिवस लिखा हुआ है।
इस पोस्ट के साथ दीपिका पादुकोण ने कैप्शन में बताया है कि कल यानी 15 अगस्त को सुबह 10 बजे फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट शेयर किया जाना है। उन्होंने ऋतिक रोशन और अनिल कपूर को भी टैग किया है। इसी साल जनवरी में ‘फाइटर’ का पहला पोस्टर शेयर किया गया था। तस्वीर में ऋतिक रोशन पायलट के लुक में युद्ध के लिए तैयार नजर आ रहे थे। उन्हें कैमरे की ओर पीठ करके खड़े हुए और हवाई जहाज का एक हिस्सा पकड़े हुए देखा गया। पोस्ट के साथ लिखा था, “आपको क्या लगता है हम उन्हें (फिल्म में) क्या कहते हैं?”
फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक और दीपिका मुख्य भूमिका में हैं। अनिल कपूर भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बात करें दीपिका की तो उनके पास ‘फाइटर’ के अलावा ‘जवान’, ‘कल्कि 2898 एडी’, ‘ब्रह्मास्त्र 2’ और ‘सिंघम 3’ भी हैं। वहीं, ऋतिक रोशन ‘वॉर 2’ में नजर आएंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक