
मुंबई ; डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है इसके लिए बेचैनी और बढ़ गई है। फिल्म से ऋतिक रोशन, दीपिका पादकोण व अनिल कपूर जैसे सितारों के फर्स्ट लुक सामने आ चुके हैं। इसके दो गाने ‘शेर खुल गए’ और ‘इश्क जैसा कुछ’ रिलीज हो चुके हैं। दोनों गाने ही सोशल मीडिया पर छा गए और फैंस में इनके प्रति जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली।

अब आज शनिवार (6 जनवरी) को ‘फाइटर’ के थीम सॉन्ग ‘हीर आसमानी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। गाने में दीपिका और ऋतिक स्क्वाड्रन पायलट के रूप में दिख रहे हैं। ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर गाने का टीजर शेयर करते हुए लिखा-“जमीन वालों को समझ नहीं आनी..मेरी गाना 8 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। गाने में ऋतिक और दीपिका के साथ एक्टर करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी नजर आएंगे।
View this post on Instagram
जोश और जज्बे से भरपूर यह गाना पायलटों को समर्पित है। इसमें ऋतिक और दीपिका के बीच एक दमदार केमिस्ट्री दिखाई गई है। मेकर्स इस फिल्म को भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी के तौर पर डेवलप करने का प्लान कर रहे हैं। ‘फाइटर’ लगभग 250 करोड़ में बनाई गई फिल्म है। इसकी शूटिंग असम, हैदराबाद, जम्मू-कश्मीर और मुंबई में की गई है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिद्धार्थ ने साल 2021 में इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।