सीकर में बदला मौसम, सुबह छाए बादल, 2 नवंबर तक मौसम शुष्क

सीकर। सीकर प्रदेश के मौसम में एक्टिव हल्के प्रभाव के पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में सुबह बदलाव हुआ। सुबह सीकर शहर सहित आसपास के इलाके में हल्के बादल छाए रहे। वही सीकर में रात के तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फिलहाल 2 नवंबर तक मौसम ड्राई रहने के आसार हैं। बात करें यदि आज के तापमान की तो सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल सीकर सहित राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में 2 नवंबर तक मौसम ड्राई रहने वाला है। इस दौरान दोपहर के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा लेकिन रात के समय तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

जिससे लोगों को सर्दी का एहसास भी होगा। सीकर में लगातार ड्राई मौसम रहने के चलते अब सर्दी का असर बढ़ने लगा है। सीकर में आज रात के तापमान में आधा डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वही सुबह और रात के समय आमजन को सर्दी का एहसास हो रहा है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की माने तो 31 अक्टूबर तक सीकर में मौसम ड्राई रहने वाला है ऐसे में रात के समय सर्दी का एहसास होगा। बात करें यदि आज के तापमान की तो सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। वही जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल सीकर सहित प्रदेश भर में 31 अक्टूबर तक मौसम ड्राई रहेगा। इस दौरान रात के समय सर्दी का असर बढ़ने की भी संभावना है। हालांकि दोपहर के तापमान में इस दौरान ज्यादा बदलाव नहीं होगा।