कमरे में दिखी दो लाशें, ताला तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, फिर…

फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां घर के कमरे में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़के के घर पर दोनों के शव एक ही कुंडे से लटकते मिले। कमरे में बाहर से ताला लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतरवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ये घटना जहानगंज थाना क्षेत्र के नगला रामपुर गांव का है। जहां अरविंद की बेटी शिवानी और अहिबरन के बेटे सुरजीत के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग था। दोनों के घर पास पास में हैं। अहिबरन अपने परिवार के साथ राजस्थान के एकईंट भट्ठे पर काम करते हैं। दीपावली पर वह अपने परिवार के साथ गांव आये थे इसके बाद सुरजीत लौटकर नहीं गया जबकि परिवार के अन्य लोग राजस्थान में काम करने के लिए चले गये। ताऊ रामवरन का कहना है कि घर में सुरजीत अकेला रहता था।
बुधवार को दोनों घर से गायब हो गए। किशोरी के पिता ने जहानगंज थाना पुलिस को सूचना देकर तलाश शुरू की।वहीं गुरुवार तड़के चार बजे सुरजीत के घर में कमरे की बत्ती बंद थी जो दिन में जल रही थी। इस पर लड़की के पिता को शक हुआ तो सुरजीत के ताऊ रामबरन को जानकारी दी। ताऊ ने झांक कर देखा तो कमरे में एक ही कुंडे से दोनों के शव लटक रहे थे। जानकारी पर पुलिस की टीम पहुंची। कमरे में बाहर से लगा ताला तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची और शवों को फंदे से उतारा। सुरजीत की तलाशी में ताले की चाभी बरामद हुई। खबर फैलने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की और साक्ष्य जुटाए। इंस्पेक्टर योगेंद्र सिह सोलंकी ने बताया कि पता चला है कि दोनों में प्रेम प्रसंग था। लड़के के घर वाले बाहर रहते हैं।
परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि शिवानी कक्षा 8 तक पढ़ी थी आगे उसने पढ़ाई बंद कर दी थी। वहीं घटना को लेकर सुरजीत के घर वालों को जानकारी दे दी गयी है वह राजस्थान से आए और पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर चले गये।