कांग्रेस विधायक पर पुलिस का बड़ा एक्शन, SIT ने मामन खान को राजस्थान से किया गिरफ्तार

हरियाणा। नूंह हिंसा के मामले में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जोगिंद्र सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। नगीना इलाके के बड़कली चौक पर हुई हिंसा के मामले में विधायक पर लोगों को उकसाने का आरोप है। विधायक को एक अगस्त को नगीना थाना में दर्ज हुई एफआईआर नंबर-149 में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा-1480 149, 153ए, 379ए, 436 और 506 के तहत दर्ज किया गया है। यह मामला बड़कली चौक पर हुई हिंसा को लेकर दर्ज किया गया था।
बड़कली चौक पर काफी संख्या में वाहनों में आग लगा दी गई थी। उपद्रवियों ने सरकारी वाहनों में भी आग लगा दी थी। यही नहीं एक तेल मिल को भी आग के हवाले कर दिया गया था। पुलिस ने विधायक को अदालत में पेश किया। लगभग सवा घंटे तक विधायक अदालत में रहे। पुलिस ने अदालत में विधायक को सात दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपने की मांग की।
इस दौरान अदालत ने विधायक को दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। करीब 1:56 पर पुलिस विधायक को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर रवाना हो गई। उधर, इससे पहले विधायक की गिरफ्तारी के बाद जिले में धारा-144 लागू कर दी गई है। जिले में जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जगह-जगह नाकेबंदी कर दी गई। माहौल के बिगड़ने के अंदेशे की वजह से इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया है।
फिरोजपुर झिरका के डीएसपी सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार रात को राजस्थान से विधायक मामन खान को नूंह हिंसा के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को ही विधायक की याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई हुई थी। विधायक ने अपनी गिरफ्तारी के डर की वजह से अग्रिम जमानत का भी आग्रह किया था। लेकिन हाईकोर्ट ने जमानत के लिए निचली अदालत में जाने के लिए बोल दिया था। इसके बाद पुलिस की टीम विधायक की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई थी। पुलिस देर रात विधायक को गिरफ्तार कर नूंह ले आई थी। अब कुछ ही देर में विधायक को नूंह की अदालत में पेश किया जाएगा। इसके मद्देनजर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जिले में धारा-144 लागू करने के साथ-साथ इंटरनेट सेवा को भी बंद करवा दिया है। वहीं पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जगह-जगह नाकेबंदी करवा दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने पूरे जिले की पुलिस को अपने-अपने इलाके में गश्त करने का आदेश जारी कर दिया है। जिला न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अपराध जांच शाखा की टीमों को भी संदिग्धों पर नजर रखने के लिए आदेश दिया गया है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर संदिग्धों की टोह लेनी शुरू कर दी है। अद्धसैनिक बलों की कंपनियों को भी जगह-जगह तैनात कर दिया गया है। ताकि असामाजिक तत्व अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने बताया कि बड़कली चौक पर हुई हिंसा में विधायक पर लोगों को उकसाने का आरोप है। पूर्व में गिरफ्तार हुए आरोपियों से पूछताछ के बाद यह जानकारी सामने आई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक