Top Newsभारत

आग की चपेट में कागज गोदाम, पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बना

नई दिल्ली: दिल्ली के एक कागज गोदाम में भीषण आग लग गई है। मयूर विहार के चिल्ला गांव में स्थित कागज गोदाम में यह आग लगी है। मयूर विहार फेज-1 में स्थित गोदाम में आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मी काफी मेहनत कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस भीषण आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। कागज गोदाम में यह आग कैसे लगी? इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस भी वहां पहुंची है। इसके अलावा स्थानीय लोग भी वहां जमा हैं।

इस अगलगी का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आग की लपटों को देखा जा सकता है। वीडियो में आसमान में निकल रहा धुआं भी नजर आ रहा है। वीडियो में कुछ फायर कर्मी भी नजर आ रहे हैं। फायर कर्मी इस आग पर काबू पाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक