धन और स्वास्थ्य के लिए वास्तु टिप्स जाने

हर कोई सुख-समृद्धि से भरा जीवन चाहता है। अक्सर घर में रखी कई चीजें नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करती हैं। अगर आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते हैं या घर से दरिद्रता दूर नहीं होती है तो इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या सदस्यों के बीच की क्रिया और बातचीत भी घर के वास्तु पर निर्भर करती है। अगर आपके घर में ऐसी स्थिति बन रही है तो वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में ये चीजें रखने से वास्तु दोष दूर हो जाता है। इसके साथ ही वास्तुशास्त्र में देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय भी बताए गए हैं। पूजा घर में मौजूद कुछ वस्तुएं घर के वास्तु को दूर कर सुख-समृद्धि ला सकती हैं।
वास्तु दोष निवारण
शंख: वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा घर में शंख रखना शुभ माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि शंख की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी। इसे बहुत पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि घर में दक्षिणावर्ती शंख बजाने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
मोर पंख: पूजा घर में मोर पंख रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, साथ ही दिन दोगुनी और रात चौगुनी बरकत होती है। अगर आपके घर पर किसी प्रकार का अशुभ प्रभाव है तो घर के मुख्य दरवाजे पर मोर पंख लगाने से शुभ परिणाम मिलते हैं। इसके साथ ही घर में पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।
गाय की मूर्ति: हिंदू धर्म और शास्त्रों में गाय को शुभ और पूजनीय माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में गाय की मूर्ति रखने से धन और समृद्धि आती है। गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है।
गंगा जल: हिंदू धर्म में नदियों का भी बहुत महत्व है। मान्यता है कि पूजा स्थल पर गंगा जल अवश्य रखना चाहिए। वास्तु दोष दूर करने के लिए सुबह घर में गंगा जल छिड़कें, इससे आपके घर में बुरी शक्तियों का प्रभाव कम हो जाता है।
शालिग्राम: घर के वास्तु दोषों को दूर करने के लिए आपको घर में शालिग्राम की स्थापना करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में शालिग्राम होता है, वहां देवी लक्ष्मी सदैव वास करती हैं।
दीपक जलाएं: हिंदू धर्मग्रंथों और पुराणों के अनुसार घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए पूजा घर के दक्षिण पूर्व में दीपक जलाएं। इसके अलावा तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक