अंक ज्योतिष, 7 नवंबर 2023

मूलांक 1- मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन प्रभावशाली रहने वाला है। महत्वपूर्ण प्रयासों में तेजी आएगी। आप व्यवसाय और करियर के मामलों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जोखिम भरे कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मूलांक 2- आज मूलांक 2 वालों को करियर और बिजनेस में आकर्षक परिणाम मिलेंगे। आप काम में तेजी लाएंगे। पर्सनल मामलों में आप सहज रहेंगे। आज आपको खुशी मिल सकती है। वरिष्ठजनों से मुलाकात होगी।
मूलांक 3 – मूलांक 3 वाले जातक आज सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे। आप आत्मविश्वास से काम करेंगे। लाभ बढ़ सकता है। अनुभवी लोग अच्छा करेंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन आपका अच्छा रहने वाला है। भाग्य के भरोसे रहने से बचें।
मूलांक 4 – आज मूलांक 4 वालों के लिए परिवार पर फोकस बढ़ाने की जरूरत है। जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। करियर कारोबार उम्मीद के मुताबिक रहेगा। आप पेशेवरों से सलाह लेंगे और कामकाज में सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
मूलांक 5 – आज मूलांक 5 वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कार्य में तेजी बनाए रखें और वित्तीय सफलता पर ध्यान दें। अच्छी आमदनी के साथ खर्च और निवेश बढ़ेगा। उत्साह से मनोबल ऊंचा रहेगा। आज धन के मामलों में सावधानी बरतें।
मूलांक 6- मूलांक 6 वालों को आज निजी मामलों पर फोकस बढ़ाना चाहिए। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। करियर और बिजनेस में अति उत्साह न दिखाएं। जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
मूलांक 7- आज मूलांक 7 वालों के परिवार में हर्ष और उल्लास का माहौल रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों की अनदेखी न करें। छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़ों की सलाह पर ध्यान दें। भाग्य का साथ मिलेगा।
मूलांक 8 – आज मूलांक 8 वालों का दिन सामान्य रह सकता है। करियर और बिजनेस के मामलों पर फोकस बढ़ाएं। कुछ उतार-चढ़ाव सामने आ सकते हैं। धैर्य बनाए रखें। रिश्तों का सम्मान करें। आज आप केवल करीबी लोगों पर ही भरोसा करेंगे।
मूलांक 9 – आज मूलांक 9 वालों को क्रिएटिव कामों में शामिल होना चाहिए और काम पर फोकस बढ़ाना चाहिए। गपशप और अहंकार से दूर रहें। लक्ष्य पर फोकस बनाये रखें। कार्यस्थल का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे।