Top Newsधर्म-अध्यात्मभारत

टैरो राशिफल, 28 नवंबर 2023

मेष टैरो राशिफल : निवेश के लिए अच्छा रहेगा दिन
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के मन में आज नई आकांक्षाएं उद्वेलित करेंगी। आज का दिन निवेश के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। साथ ही आज पुराने संपर्कों को पुनर्जीवित करने की योजना के लिए एक अच्छा दिन है।

वृषभ टैरो राशिफल : पदोन्नति के बनेंगे योग
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को आज नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता की ओर चलें। नौकरी में मन मुताबिक पदोन्नति और स्थानांतरण के योग हैं। आपको सलाह है कि व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें।

मिथुन टैरो राशिफल : पारंपरिक कार्यों में बीतेगा दिन
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोग आज पूरे दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर सुखद अहसास बनेगा, अवश्य सम्मिलित हों।

कर्क टैरो राशिफल : सामाजिक होने की जरूरत है
कर्क राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज आपको थोड़ा सामाजिक होने की जरूरत है। अपने पारिवारिक जीवन और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करे।

सिंह टैरो राशिफल : कार्यक्षेत्र में थोड़ा सतर्क रहें
सिंह राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कार्यक्षेत्र में थोड़ा सतर्क रहें। आज किसी के भी साथ फालतू की बातो में न उलझे, गप्पे मरने से बचे। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

कन्या टैरो राशिफल : विद्यार्थियों को मिलेगी सफलता
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को आज किसी साक्षात्कार या सौदों के दौरान अपने स्वभाव में विनम्रता रखनी होगी। विद्यार्थियों के लिए सफलता के अवसर मिलेंगे।

तुला टैरो राशिफल : आपके बिगड़े काम बनते जाएंगे
तुला टैरो राशिफल : आपके बिगड़े काम बनते जाएंगे
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को आज व्यापार में अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। आज हनुमानजी की पूजा अर्चना करें। आपके बिगड़े काम बनते जाएंगे।

वृश्चिक टैरो राशिफल : करियर में प्रगति मध्यम रहेगी
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को करियर में प्रगति के संबंध में दिन मध्यम रहेगा। साथ ही प्रेम संबंधों के लिए भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। प्रेम संबंधों में उन्नति के आसार है। आज वाहन का प्रयोग संभलकर करें।

धनु टैरो राशिफल : बड़ा फैसला लेने से बचें
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचकर रहने की जरूरत है। आपने पिछले समय में जो महत्वपूर्ण फैसला लिया हैं, उसके परिणाम के लिए आपको कुछ और समय इंतजार करना पड़ेगा।

मकर टैरो राशिफल : पुराने मित्र से मुलाकात होगी
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों की आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपको सलाह है कि आज विपरीत लिंग के लोगों के उचित दूरी बनाकर रखें। वरना आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

कुंभ टैरो राशिफल : संभलकर रहें काम बिगड़ सकते हैं
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों को कार्यस्थल पर किसी से उलझे ना वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। अनावश्यक वार्तालाप इसका कारण बन सकता है। घर पर हंसी खुशी का माहौल रहेगा।

मीन टैरो राशिफल : धैर्य से काम करें
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को आज धैर्य बनाकर रखने की जरूरत है। आज अधिक गुस्सा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज किसी को भी उत्तर देते समय सावधानी बरतें। किसी भी कामकाज में अधिक जोखिम न उठाएं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक