
नई दिल्ली। नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। जेपी नड्डा से छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर चर्चा की गई है। विष्णुदेव साय ने कहा कि नड्डा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ प्रगति के नए मानदंड स्थापित कर जन कल्याण का एक नया अध्याय लिखेगा।

आज नई दिल्ली में @BJP4India के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी से स्नेहिल भेंट हुई। आदरणीय श्री जेपी नड्डा जी से छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर चर्चा हुई।
आपके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ प्रगति के नए मानदंड स्थापित कर जन कल्याण का एक नया अध्याय लिखेगा। pic.twitter.com/GqizuiIimT
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 23, 2023