
रायसेन: शुक्रवार को सुबह राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर मुख्य समारोह जिला मुख्यालय स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया है। जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल द्वारा सुबह करीब बजे ध्वजारोहरण किया जाएगा ।इसके बाद सुबह 9.05 बजे राष्ट्रधुन एवं परेड की सलामी ली जाएगी।

इसके पश्चात सुबह 9.07 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। सुबह 9.15 बजे मुख्य अतिथि द्वारा शांति के प्रतीक गुब्बारे छोड़े जाएंगे ।इसके तदुपरांत सुबह 9.16 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया जाएगा। सुबह 9.40 बजे हर्ष फायर एवं सुबह 9.45 बजे मार्च पास्ट किया जाएगा। सुबह 9.55 बजे मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल परेड कमाण्डर्स से परिचय प्राप्त करेंगे ।इसके बाद प्रातः 10 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। सुबह 10.05 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्सुबह लगभग 10.25 बजे से झांकी का प्रदर्शन होगा।सुबह करीब पौने 11 बजे पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
विकासखण्ड एवं तहसील स्तर पर भी होंगे कार्यक्रम….
ग्राम, ब्लाक तथा तहसील स्तरों पर गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। ब्लॉक या तहसील मुख्यालय स्तर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जिन नगरपालिका या नगर पंचायतों में ब्लॉक तहसील मुख्यालय नहीं है ।वहां उन क्षेत्रों में नगर पालिका अध्यक्ष या नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
ग्राम स्तर पर निकाली जाएगी प्रभात फेरी…
ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी।जिसमें स्कूल के बच्चे, ग्रामवासी, नगर सेना तथा सामान्य जन समूह भाग लेंगे। प्रभात फेरी गांव के केन्द्रीय स्थान पर पहुंचेगी। जहां ध्वजारोहण एवं ध्वज की सलामी के पश्चात गणतंत्र दिवस का संदेश पढ़ा जाएगा।इसके पश्चात राष्ट्रीय गान एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया जाएगा।