झारखंड

Jharkhand : ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास कल रांची पहुंचेंगे

रांची : ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास कल बुधवार (17 जनवरी 2024) को राजधानी रांची पहुंचेंगे. वे सेवा विमान से अपराह्न 3 बजे रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचेंगे. यहां पहुंचने के बाद धुर्वा स्थित आवास पर वे लोगों से मुलाकात करेंगे. इसके उपरांत वे जमशेदपुर के लिए रवाना हो जाएंगे.

सड़क मार्ग से जमशेदुपर जाएंगे रघुवर दास
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास मुंबई से फ्लाइट से दोपहर के 3 बजकर 25 मिनट पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्रट पहुंचेंगे. यहां से वे सड़क मार्ग होते हुए जमशेदपुर जाएंगे. इसके बाद वे जमशदेपुर से सड़क मार्ग से होते हुए ही 20 जनवरी को राजधानी रांची पहुंचेंगे और रांची एयरपोर्ट से भुवनेश्वर के लिए 10 बजकर 10 मिनट के विमान से रवाना होंगे. ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास को झारखंड में राजकीय अतिथि का दर्ज दिया गया है उनके राज्य की राजधानी में आगमन को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग ने जिला डीसी और सीनियर एसपी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए है.


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक