भारतराज्यहिमाचल प्रदेश

जश्न मनाने आए सैलानियों के ज्यादा झूमने पर हवालात की बजाय होटल पहुंचाएगी पुलिस

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि क्रिसमस से लेकर नववर्ष के दौरान हिमाचल प्रदेश में जश्न मनाने के लिए आए सैलानियों के शराब के नशे में ज्यादा झूमने पर पुलिस उनको हवालात की बजाय होटल पहुंचाएगी। इसी तरह सैलानियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में आगामी 5 जनवरी तक प्रदेश में होटल, दुकानें व शराब के ठेके खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि प्रदेश के लोग भी नशे में झूम जाएं, यह सुविधा सिर्फ पर्यटकों के लिए है, जो जश्न मनाने यहां पहुंचे हैं। हालांकि मनाली की तरह वाहन के दोनों दरवाजों को खोलकर जान जोखिम में डालने वाले पर्यटकों पर मामूली पैनल्टी लगेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने प्रदेश में पहुंचे सैलानियों से आग्रह किया कि वे जश्न मनाते समय जोश में अपने होश न खोएं, क्योंकि इससे उनकी जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्रिसमस पर ही रिकार्ड संख्या में शिमला-मनाली सहित अन्य पर्यटन स्थलों में सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश में रिकार्ड संख्या में सैलानियों का पहुंचना यह दर्शाता है कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा के बाद राज्य को पर्यटकों की आवाजाही के लिए तैयार किया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि शिमला में विंटर कार्निवाल के आयोजन ने देश-विदेश के पर्यटकों को यहां आकर्षित किया है। शिमला में पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है, जो 5 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने इस आयोजन की शुरूआत सांस्कृतिक परेड को हरी झंडी दिखाकर की है, जिसमें करीब 450 महिलाओं ने महानाटी प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 2 दिन में करीब 30,000 पर्यटक वाहन हिमाचल प्रदेश में पहुंचे हैं। यह प्रदेश में पर्यटन उद्योग को फिर से खड़ा करने के लिए अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बजट को 50 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 3,000 करोड़ रुपए किया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक