Jharkhand : मधुपुर-रांची एक्सप्रेस का परिचालन आज से शुरू, गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत हरी झंडी दिखाएंगे

रांची : आज से नई गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस मधुपुर से प्रस्थान होगी. गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ट्रेन को आज हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे. ये ट्रेन मधुपुर स्टेशन से कोडरमा, हजारीबाग व रांची के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने को लेकर इस इलाके के लोगों में ख़ुशी की लहर है. बता दें, यह इस दौरान ट्रेन कुल 12 स्टेशनों पर रुकेगी. जानें इस ट्रेन का टाइम टेबल

मधुपुर से प्रस्थान का समय
बता दें, यह ट्रेन दोपहर 3 बजे मधुपुर स्टेशन से रवाना होगी. जिसके बाद महेशमुंडा स्टेशन 3:40 बजे आएगी, फिर न्यू गिरिडीह स्टेशन 3:50 बजे, जिसके बाद जमुआ स्टेशन 4:20 बजे, धनवार स्टेशन 4:55 बजे, महेशपुर स्टेशन 5:23 बजे, कोडरमा स्टेशन 6:00 बजे शाम 7:50 बजे, हज़ारीबाग़ टाउन स्टेशन, 8:55 बजे बरकाकाना स्टेशन, 09:58 बजे मेसरा स्टेशन, 10:30 बजे टाटीसिल्वे स्टेशन आखिर में रांची स्टेशन 11:15 बजे पहुंचेगी.
ट्रेन का रांची से खुलने का समय
बता दें, यह ट्रेन सुबह 6:00 बजे रांची स्टेशन से खुलेगी. जिसके बाद टाटी सिल्वे स्टेशन 6:23 बजे, मेसरा स्टेशन 6:31 बजे, बरकाकाना स्टेशन 7:19 बजे, हज़ारीबाग़ टाउन स्टेशन 8:13 बजे, कोडरमा स्टेशन 10:05 बजे, महेशपुर स्टेशन 10:59 बजे, धनवार स्टेशन 11:27 बजे. जमुआ स्टेशन पर 11:52 बजे, न्यू गिरिडीह स्टेशन पर 12:58 बजे, महेशमुंडा स्टेशन पर 1:13 बजे और फिर मधुपुर स्टेशन पर 1:50 बजे पहुंचेगी. फिर मधुपुर स्टेशन पर 1 घंटा 10 मिनट ठहराव करने बाद वापस रवाना होगी.