बहुजन समाज पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पांचवीं सूची

भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी कमर कस ली है। और पार्टी लगातार अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। इस बीच बसपा (बहुजन समाज पार्टी) ने अपने उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 5 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है।

जारी सूची में रसाल सिंह को लहार से टिकट मिला है। वहीं कांग्रेस से बसपा में आए यादवेंद्र सिंह को नागोद से प्रत्याशी के रूप में उतारा है। रत्नाकर चतुर्वेदी को सतना से धनपाल सिंह को अशोकनगर और कमल सिंह राउत को बालाघाट से टिकट दिया गया है। बता दें कि पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह ने कमलनाथ पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि कमलनाथ सौंदर्यीकरण के पीछे है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह को भी उन्होंने लफंगा बताया था। कांग्रेस का एक टिकट 2 करोड़ में टिकट बिका है। कांग्रेस में सर्वे के आधार पर नहीं पैसे के आधार पर टिकट बिक रहे।