भारतराज्यहिमाचल प्रदेश

22 जनवरी को मंदिरों में करें पूजा-अर्चना

झंडूता। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। आने वाले समय में देश की बागडोर युवा ही संभालेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा युवाओं को प्रोत्साहित किया है। उनका मानना है कि महिलाओं, गरीबों और किसानों के साथ ही युवाओं की भी कोई जाति नहीं होती। इसी के मद्देनजर युवाओं के हित में कई महत्त्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की गई हैं। इनमें प्रधानमंत्री रोजगार, आत्मनिर्भर भारत, पीएम मुद्रा लोन तथा पीएम वाणी जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। बुधवार को झंडूता में भाजयुमो की बैठक तथा मंडल सशक्तिकरण अभियान के तहत प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए जीतराम कटवाल ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है। अनुशासित तरीके से काम करने वाली यह पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर काम करती है।

भाजपा के लिए राजनीति जनसेवा का माध्यम है। इसी का नतीजा है कि लोकसभा में दो सीटों से अपनी शुरुआत करने वाली भाजपा 2019 के चुनाव में 303 सीटों पर पहुंच गई। संगठन सर्वोपरि होता है। अब रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 22 जनवरी का दिन निर्धारित होने के बाद से वे लोग चुप बैठे हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि 12 से 22 जनवरी तक अपने घरों और आसपास के मंदिरों में सफाई और सौंदर्यीकरण का काम करें। 22 जनवरी को मंदिरों में विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना करते हुए इस गौरवशाली मौके को दीवाली पर्व की तरह मनाएं। इस मौके पर झंडूता भाजपा मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरदयाल चंदेल, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष परिवेश शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव रोहित, जिला अध्यक्ष मनोज चंदेल तथा झंडूता मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा समेत संगठन के कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक